प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय कन्याकुमारी दौरे पर हैं और विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान कर रहे हैं। उनके ध्यान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे भगवा कुर्ता और गमछा पहने, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान कर रहे हैं।
विवेकानंद ने भी यही किया था ध्यान
भारत दर्शन के दौरान, विवेकानंद ने आम लोगों की तकलीफ, गरीबी, आत्म-सम्मान और शिक्षा की कमी को नजदीक से देखा था। 24 दिसंबर 1892 को, वे समुद्र तट से 500 मीटर दूर स्थित एक चट्टान पर तैरकर पहुंचे थे और 25 से 27 दिसंबर तक वहां ध्यान किया था।
यह ध्यान मंडपम वही स्थान है, जहां विवेकानंद ने तीन दिनों तक ध्यान किया था और यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर देवी पार्वती ने भी साधना की थी। पीएम मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे और दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक धोती और ऑफ-व्हाइट शॉल पहनी थी। उन्होंने कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की। आम चुनाव का प्रचार थमने के बाद, पीएम मोदी हर बार आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं। 2019 के चुनाव प्रचार के बाद वे केदारनाथ गए थे और 2014 में शिवाजी महाराज से संबंधित प्रतापगढ़ गए थे।
Discussion about this post