सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
राजधानी पिछले छह दिन से लू की चपेट में है। दस साल में पहली बार जून में इतनी ज्यादा लू चली है। इससे पहले 2014 में सात दिन तक लू चली थी। सोमवार को लू के कारण तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जबकि कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री से भी अधिक हो गया। सबसे गर्म इलाका जाफरपुर रहा, जहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 35.9 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे रात सबसे गर्म रही।
सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पहले मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन सोमवार की भीषण लू और गर्मी के कारण यह रेड अलर्ट हो गया। अब मंगलवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दिल्ली में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी।
Discussion about this post