मौजूदा समय में हर इंसान थोड़ा ही सही मगर धार्मिक हो चुका, हालांकि ये बात कुछ और है की जिन्हे धर्म पर चलना होता है या उन्हें मानना होता है उन्हे विशेष समय की जरूरत नहीं पड़ती। हा पर समय दर समय अपने धर्म और पुराणों को जानने में और अपनी जानकारी बढ़ाने में कुछ गलत नहीं है। आमतौर पर इंसान कर्मो से धार्मिक हो भी जाता है पर सनातन संस्कृति में गिनती में काफी लंबी वेद, पुराणों और उपनिषद के काव्य ग्रंथो को पढ़ने में असमर्थ होता है।
पर हम उम्मीद है हमारा ये आर्टिकल आप को सनातन धर्म से जुड़ी उन तमाम जानकारियों को अपने समाने में मदद करेगा जो आपको एक धार्मिक व्यक्ति होने के नाते या अपने धर्म से जुड़े होने के नाते जानना बेहद जरुरी है क्योंकि आज हम आपको हिंदी सिनेमा जगत की कुछ ऐसी फिल्मों का नाम बताएंगे जो आपके भक्ति भाव को और गद गद का देगी।
यानी की हम बात कर रहें है All Time Best Dharmik Movies Of Bollywood ki
1. जय मां वैष्णो देवी
इसमें माता की भक्ति और शक्ति का मनोरम संगम दिखाया गया है। किरण जुनेजा और गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में थे।
2. शिव महिमा
शांतिलाल सोनी द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म भगवान शंकर को समर्पित थी। इसमें अरुण गोविल, किरण जुनेजा, गजेंद्र चौहान, रेशमा, गुलशन कुमार और केवल शाह मुख्य किरदार में थे. इसमें संगीत टी-सीरीज़ का था।
3. चार धाम
उदयशंकर पानी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में आलोक नाथ, गुलशन कुमार, कुलभूषण खरबंदा और पूजा घई मुख्य भूमिका में थे। इसमें संगीत टी-सीरीज़ का था और इसमें सोनू निगम, हरिहरन और अनुराधा पौडवाल ने गीतों को अपनी आवाज़ से सजाया था।
4. महाबली हनुमान
बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में राकेश पांडे, Hercules और कविता किरन मुख्य भूमिका में थे।
5. करवा चौथ
रामलाल हंस द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में भरत भूषण, आगा, आशीष कुमार और कनन कौशल मुख्य भूमिका में थे।
6. जय संतोषी मां
विजय शर्मा द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में भरत भूषण, अनिता गुहा, आशीष कुमार और कनन कौशल मुख्य भूमिका में थे। इसका ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’ गाना बहुत हिट हुआ था।
7. महाभारत
बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित ‘महाभारत’ में अभि भट्टाचार्या, दारा सिंह। प्रदीप कुमार, पद्मिनी और जीवन मुख्य किरदारों में थे। फ़िल्म में संगीत चित्रगुप्त था, और इसका टाइटल ट्रैक मोहम्मद रफ़ी ने गाया था।
8. संपूर्ण रामायण
बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित ‘संपूर्ण रामायण’ वाल्मीकि की रामायण पर आधारित थी। इसमें अभिनेता महिपाल ने मर्यादा पुरूषोत्तम राम और अभिनेत्री अनिता गुहा ने सीता माता का किरदार निभाया था।
Discussion about this post