दिल्ली एनसीआर में गर्मी का कहर जारी है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। लोग बारिश का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली एनसीआर वालों के लिए अच्छी खबर आ रही है। इस बुधवार से मौसम में बदलाव लेने की संभावना है। IMD की पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। और इसी के साथ दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बरसात के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है और जून महीने के अंत में मानसून भी दस्तक दे सकता है।
दिल्ली एनसीआर में पड़ेंगी बारिश की बूँदें
मौसम विभाग ने अगले २४ घंटो में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की फुल्की बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया की उत्तर प्रदेश , पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भीषण लू की स्थिति रह सकती है। IMD ने अभी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।












Discussion about this post