आज हम बात करेंगे World Population Day? यानि विश्व जनसंख्या दिवस.. के बारे में…. बढ़ती जनसंख्या एक चिंता का विषय है…. जिसके बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। चीन और भारत दुनिया के दो सबसे घनी आबादी वाले देश है… इससे कई तरह के खतरे भी पैदा होते हैं…
जनसंख्या वृद्धि गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी कई मुद्दों की बहुत बड़ी वजह है… इतना ही नहीं इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है…. इन्हीं सब चीजों के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 11 जुलाई का दिन World Population Day के रूप में मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा 11 जुलाई 1989 को की गई थी। इस दिन तरह- तरह के कार्यक्रमों के जरिए लोगों को बढ़ती जनसंख्या के नुकसान के बारे में बताने का प्रयास किया जाता है।
दुनिया के सभी देश 11 जुलाई के दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाते हैं. दरअसल यह दिन हम सभी लोगों को ये बताता है कि जनसंख्या नियंत्रण कितना बड़ा मुद्दा है और सभी देशों को गंभीरता के साथ इस पर काम करना चाहिए. भारत दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है. देश की आबादी 142 करोड़ 86 लाख से ज्यादा है, वहीं चीन अब दूसरे नंबर पर है.
जनसंख्या बढ़ना एक वैश्विक चिंता है. माना जा रहा है कि 2050 तक दुनिया के साथ साथ भारत और चीन की जनसंख्या भी तेजी से बढ़ जाएगी. बता दें कि नवंबर 2022 में वैश्विक जनसंख्या आधिकारिक तौर पर आठ अरब लोगों तक पहुंच चुकी है. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि 1955 में पृथ्वी पर 2.8 बिलियन लोग थे. लेकिन आज यह अकेले भारत और चीन की जनसंख्या के बराबर है.
World Population Day का मेन उद्देश्य लोकतंत्र में जनसंख्या के महत्व को समझना है.. यह एक ऐसी दुनिया में एक दिन है.. जहां जनसंख्या अवसाद और विकास के सवालों को समझने के लिए ध्यान दिलाने का एक अवसर है, यह एक ऐसा मौका है जिसे बाबत में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदान किया गया है, और उस संदेश को प्रसारित किया जाता है कि जनसंख्या नियंत्रण एक समाज के लिए महत्वपूर्ण है.
World Population Day एक महत्वपूर्ण अवसर है… जब समाज में जनसंख्या के प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है, इस दिन पर, लोगों को जनसंख्या के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि परिवार नियोजन, गरीबी और स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता के बारे में संवेदनशील किया जाता है.
Discussion about this post