भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी आई।
देश के पूर्वी हिस्से, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चल सकती है। ओडिशा में भीषण गर्मी से अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं जोरदार बारिश भी हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी आई। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के अधिकतर इलाकों में तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक था। उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी कहीं-कहीं बारिश हुई। उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ओले गिरे। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में पूर्वी भारत में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Discussion about this post