संसद में हुई इस घटना को मीडिया और कई वर्गों ने इटली की एकता को कमजोर करने वाला बताया। लीग और ब्रदर्स ऑफ इटली के सांसदों ने फाइव स्टार मूवमेंट (MS5) के डिप्टी लियोनार्डो डोनो पर घटना को भड़काने और अपनी चोटों को झूठा बताने का आरोप लगाया।
दुनियाभर की नजरें जी7 शिखर सम्मेलन पर हैं, जो इस बार इटली में हो रहा है। लेकिन शिखर सम्मेलन से पहले इटली की संसद में भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई हुई। इस हाथापाई में डिप्टी लियोनार्डो डोनो इतने जख्मी हो गए कि उन्हें व्हीलचेयर में अस्पताल ले जाना पड़ा।
संसद में हुए इस विवाद ने देश में राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। सांसदों के बीच हुई इस मारपीट को लेकर जनता में भी असंतोष फैल रहा है। संसद का यह हंगामा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गया है, जिससे इटली की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। जी7 शिखर सम्मेलन से पहले इस तरह की घटना ने सरकार के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि सरकार और विपक्ष इस मुद्दे को कैसे संभालते हैं और देश की एकता को फिर से मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
Discussion about this post