भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं. यह बात उन्हें आज नहीं, बल्कि भारत के महत्वाकांक्षी सौर मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग वाले दिन ही पता चल गई थी, लेकिन फिर भी आज तक उनके चेहरे पर किसी ने सिकन नहीं देखी.. तो आइए देखते है एक खास रिपोर्ट….
जुनून और जीवटता क्या होती है ये कोई इसरो चीफ एस सोमनाथ से सीखे। भारत के सूर्य मिशन आदित्य L-1 के लॉन्च के दिन सोमनाथ को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता चला था। हालांकि, वो घबराए नहीं और अपना इलाज करवा शुरू किया। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सोमनाथ ने खुद इसका खुलासा किया है।
सूत्रों के मुताबिक एक इंटरव्यू में सोमनाथ ने कहा कि उनके स्कैन में कैंसर के ग्रोथ का पता चला। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च के दौरान मुझे स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत हुई। हालांकि, उस वक्त ये साफ पता नहीं चल पाया था। मुझे इसके बारे में जानकारी भी नहीं थी।
सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल-1 मिशन के लॉन्च वाले दिन ही उन्हें कैंसर बीमारी का पता चला। ये बीमारी न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार और सहयोगियों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं था। ये सभी मेरे चुनौती भरे दिनों में मेरे साथ रहे थे। 2 सितंबर 2023 को भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने अपनी यात्रा शुरू की थी। इसी दिन एस सोमनाथ रूटीन चेकअप के लिए गए थे। इसी दौरान उनके पेट में कैंसर का पता चला।
Discussion about this post