ब्रिटेन में आम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चार जुलाई को हुए मतदान के बाद, एग्जिट पोल्स ने लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था, जो सही साबित हुआ। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने शुक्रवार सुबह चुनाव जीतने के बाद एक जोरदार भाषण दिया। उन्होंने घोषणा की कि 14 साल बाद देश को अपना भविष्य वापस मिल गया है।
स्टार्मर ने होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट से जीत हासिल की। वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी के न्याय मंत्री एलेक्स चाक हार गए। इस जीत के साथ स्टार्मर अब प्रधानमंत्री बनने और भारतीय मूल के ऋषि सुनक की जगह लेने को तैयार हैं।
इतने वोटो से जीते कीर स्टार्मर
स्टार्मर ने होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से 18,884 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लिया है। एग्जिट पोल्स ने लेबर पार्टी को 410 सीटें, कंजर्वेटिव पार्टी को 131, लिबरल डेमोक्रेट्स को 61, रिफॉर्म यूके पार्टी को 13, सिन-फिन पार्टी को 10 और अन्य को 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।
स्टार्मर ने शुक्रवार को मतदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि लोग बदलाव और प्रदर्शन की राजनीति को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से फिर चुना जाना सौभाग्य की बात है। “मैं आपके लिए बोलूंगा, आपकी पीठ थपथपाऊंगा और हर दिन लड़ूंगा।” उन्होंने कहा कि लोग बदलाव के लिए और प्रदर्शन की राजनीति को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।
Discussion about this post