22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है… उद्घाटन के दिन पहनी जाने वाली श्रीराम के नाम वाली टोपियां उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार बना रहा है….
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या सज धजकर तैयार है…. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही पूरा भारत अयोध्यामय है…. हर कोई प्रभु राम के आगमन पर अपना योगदान देना चाहता है…. तो कुछ ऐसा ही योगदान दिया है…. अमरोहा के एक मुस्लिम परिवार ने… जो श्रीराम के नाम वाली टोपियां तैयार कर रहा है… ये टोपियां 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन वाले दिन श्रीराम के भक्त पहनेंगे.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मुस्लिम कारीगर वसीम बेग और उनके परिवार को उद्घाटन वाले दिन पहनी जाने वाली जय श्री राम लिखी टोपियों का बड़ा ऑर्डर मिला है…. नसीम ने बताया कि उन्हें 40 हजार टोपियां भगवान श्रीराम की तस्वीर और नाम के साथ बनाकर भेजने का ऑर्डर दिल्ली से मिला है… जो अयोध्या जाएंगी. अचानक इतना बड़ा ऑर्डर मिलने से नसीम बेग और उनके परिवार के चेहरे खिल उठे हैं.
अमरोहा शहर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने वाला शहर तो है ही…. अमरोहा के रहने वाले वसीम बेग और उनके खानदान के लोग काफी लंबे समय से हिंदुओं के त्योहार पर टोपियां बनाकर सौहार्द स्थापित करने का काम कर रहे हैं…. नसीम बेग का परिवार टोपी बना कर ही अपना गुजारा करता है…. इसी काम से उनके घर का चूल्हा जलता है…. हालांकि, अब राम मंदिर के उद्घाटन से पहले श्रीराम नाम की टोपियां बनाकर नसीम बेग खुद पर फक्र महसूस कर रहे हैं..
जब से नसीम बेग और उनके परिवार को भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन वाले दिन पहनी जाने वाली टोपियां बनाने का ऑर्डर भी मिला है… वो काफी उत्साहित हैं…. वसीम बेग ने बताया कि ये बहुत ही खुशी की बात है…. कि अयोध्या में पहनी जाने वाली भगवान जय श्रीराम की टोपी उनके परिवार को बनाने का ऑर्डर मिला है… उन्होंने कहा.. कि न सिर्फ इससे हिंदू-मुस्लिम एकता का सौहार्द स्थापित होता है.. बल्कि हमारे परिवार को एक बड़ा रोजगार भी मिलता है…
तो येही है असली भारत की तस्वीर.. जहां गंगा-जमुनी तहजीब आज भी कायम है… और लोगों को भाईचाहे का संदेश देती है…
Discussion about this post