भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास कराया है. और जहाज रोककर समुंद्र में ऑपरेशन को अंजाम दिया….
नौसैनिकों ने अरब सागर के बीच में एमवी रुएन जहाज को रोक कर…. समुद्र के बीचो-बीच ऑपरेशन को अंजाम दिया…. माल्टा ध्वज वाले इस जहाज का सोमाली समुद्री डाकुओं ने पिछले साल दिसंबर में अपहरण कर लिया था…. लेकिन इस बार नौसेना ने जो दम-खम दिखाया है… वो काबिले तारीफ है…
भारतीय नौसेना ने बताया… कि खुले अरब सागर में समुद्री डकैती के लिए पूर्व-एमवी रूएन जहाज का इस्तेमाल करने से सफलतापूर्वक रोका गया है… रुएन को 14 दिसंबर, 2023 को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था… इस दौरान भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर डकैतों ने गोलीबारी भी की…. जिसके बाद नौसेना अधिकारियों ने उन्हें करारा जवाब दिया है….
नौसेना वर्तमान में अपहरण किए गए जहाज और समुद्री लुटेरों के खिलाफ और उनसे उत्पन्न खतरे को बेअसर करने के लिए इंटरनेशनल कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है…. एमवी रूएन जहाज एक ऐसा जहाज है… जिसे सोमाली डकैत इस्तेमाल कर रहे थे… जहाज को रो के जाने के बाद डकैतों ने नौसेना के युद्धपोत पर हमला किया…. जिसका नेवी की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया… समुद्री लुटेरों के खिलाफ नेवी के चले इस ऑपरेशन एक वीडियो भी सामने आया है….
Discussion about this post