लेजेंड्री गायक पंकज उधास ने 72 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। 26 फरवरी को उन्होंने अपनी अंतिम सास की, इसकी पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर एक दुखद संदेश द्वारा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।
भारतीय सिनेमा जगत के लिए ये दिन एक दुखद दिन से कम नही है क्योंकि आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लगते जिगरो में से एक पंकज उधास इस दुनिया को अलविदा कह गए। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की जिसके उन्होंने ने लिखा, बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
सुबह करीब 11 बजे ली अपनी अंतिम सास
पंकज उधास के पीआर के मुताबिक मशहूर ग़ज़ल गायक का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे बीच कैंडी अस्पताल में हुआ जिससे मौजूदा समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस दुखद खबर से जूझ रहा है की उन्होंने अपनी इंडस्ट्री का एक फॉरेवर स्टार को दिया।
सोशल मीडिया पर कई हस्तियों ने जताया अपना दुख
जहा कई सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत सिंगर पंकज उधास को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है, तो कुछ अभी भी इस सच को स्वीकारने से बच रहे है जिसमे से एक है जानेमाने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन, उनके मुताबिक पंकज का जाना म्यूजिक जगत के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नामुमकिन है।
बचपन से थे संगीत कला के उस्ताद
पंकज के म्यूजिकल करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र से हो गई थी। उनके घर में संगीत का माहौल था। इसी को देखते हुए वो भी संगीत की दुनिया में आए और हमेशा के लिए उसके होकर रह गए थे।
Discussion about this post