नई दिल्ली| महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद के जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है। बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली दी है।इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में पिछले साल आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण का वीडियो लिंक भी शेयर किया, इस कार्यक्रम में उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि बाल गंगाधर तिलक एक प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें “लोकमान्य” के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र में हुआ था। तिलक ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को मजबूत किया और “स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है” का नारा दिया। वे एक विद्वान, पत्रकार, और समाज सुधारक भी थे। उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजली देते हुए अपने अन्य पोस्ट में कहा कि ‘उनके आदर्श और विचार लाखों लोगों, खासकर युवाओं के दिलो-दिमाग में आज भी गूंजते रहते हैं।’ चंद्रशेखर आजाद एक प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश में हुआ था। वे भगत सिंह के साथ हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े और अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में सक्रिय रहे। आजाद ने अंग्रेजों से लड़ते हुए 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद में शहीदी प्राप्त की। उनका साहस और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणादायक है।
Discussion about this post