क्या कभी आपने नोटिस किया है कि आंसू सबसे पहले किस आंख से बहता है?
क्या आपको पता ही की कोई आदमी झूट बोल रहा है या सच इसका पता आप मिंटो में लगा सकते है??
या फिर क्या कभी आपने सोचा है कि किसी एक तरह की परिस्थिति में दो लोग अलग-अलग व्यवहार कैसे कर लेते हैं?
दरअसल ये सारा खेल साइकोलॉजी का है।
शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें तो हम जानते हैं, लेकिन दिमाग से जुड़ी बातों पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते। साइकोलॉजी मानती है कि कई बार एक ही इंसान एक जैसी परिस्थिति में ही अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर सकता है। साइकोलॉजी से जुड़े फैक्ट्स बहुत ही यूनिक होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
आइए जानते है साइकोलॉजी के 30+ फैक्ट्स
1. जो लोग ज्यादा झूठ बोलते है वो दूसरे लोगों के झूठ को आसानी से पकड़ने में माहिर होते है।
2. वैज्ञानिकों के अनुसार जो भी व्यक्ति ज्यादा समय सूरज की रोशनी में बीताता है वह ज्यादा खुश रहता है।

3. जो व्यक्ति हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश करता है वह खुद अंत में अकेला महसूस करता है या अकेला रह जाता है।
4. जिन भी लड़कियों का IQ ज्यादा होता है उन्हें लड़का ढूंढ़ने में ज्यादा कठिनाई होती है।
5. हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाएँ हमारे दिमाग़ में चलने वाले सभी बातों पर प्रतिक्रिया करती है इसीलिए अगर हम ज्यादा बुरा या गलत सोचते है तो शरीर बीमार पड़ जाता है।
6. जब एक इंसान मरता है तो उसका दिमाग़ 7 मिनट तक चलता है जिसमें वह जिंदगी के कुछ यादों को सपने की तरह देखता है।
7. जब आप अच्छे कपड़े पहनते हो तो आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी (Confident) महसूस करते हो।

8. ज्यादातर समय ज़ब भी कोई बड़ा हमें पूछता है की उन्हें हमसे कुछ जरूरी बात करनी है या कुछ पूछना है तो हमें वो सभी बुरे काम याद आ जाते है जो हमने हाल ही में किये थे।
9. हमारे दिल का हमारे प्यार से कुछ भी लेना देना नहीं रहता है प्यार सिर्फ हमारे दिमाग़ का केमिकल रिएक्शन होता है।
10. दुनिया में 18 से 33 साल तक के इंसान औसतन सबसे ज्यादा दुखी या तनाव में रहते है।
11. लगभग 90% लोग जिन बातों को बोल नहीं पाते उन्हें मैसेज लिख कर भेजना पसंद करते है।
12. अगर आप सकारात्मक और खुश व्यक्तियों के साथ ज्यादा समय बिताते हो तो आप खुद भी खुश महसूस करते हो।
13. जो भी लोग Plan A के साथ Plan B तैयार रखते है उनका Plan A का काम बहुत ही कम बार पूरा होता है। Plan A के काम को करने से पहले ही Plan B तैयार रखने से व्यक्ति पहले वाले काम को पूरी तरह ध्यान से नहीं कर पाता।
14. कुछ लोग बहुत ज्यादा खुश होने से भी डरते है क्यूंकि उन्हें लगता है की ज्यादा खुश होने से उनके साथ कुछ बहुत बुरा हो सकता है।

15. आपके कोई दोस्त ना होना या बहुत ज्यादा अकेले रहने से आप बीमार पड़ सकते हो और आपको ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक भी होने की संभावना है।
16. एक सामान्य इंसान को किसी भी चीज की लत लगने के लिए औसतन 66 दिन लगते है।
17. मनोविज्ञान के अनुसार लगभग 80% लोग ज़ब नया पेन लेते है तो उसे चेक करने के लिए सबसे पहले अपना हस्ताक्षर या अपना नाम लिखते है।
18. हमारा दिमाग़ भले ही सुपरकंप्यूटर से कई गुना तेज हो लेकिन ये कभी खुद से किसी इंसान का चेहरा नहीं बना सकता, इसीलिए ज़ब भी हम सपने में किसी चेहरे को देखते है तो उसे हमने कभी ना कभी असल जिंदगी, अख़बार या टीवी में देखा होता है।
19. हम सपना देखते हुए सपने में कभी नहीं मरते क्यूंकि दिमाग़ को भी पता नहीं होता की मरने के बाद क्या दिखाना है, इसीलिए ज़ब आप सपने में ऊंचाई से गिरते हो या पानी में डूबते हो तो आपका दिमाग़ आपको जगा देता है और आपका वो सपना अधूरा ही रह जाता है।
20. बहुत से लोगों को अपने से ज्यादा दूसरे के हाथ का बना हुआ खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है फिर भले ही दोनों खाने एक जैसी रेसिपी से ही क्यों न बने हो।
21. इंसान का दिमाग़ कुछ इस तरह का होता है की जिस चीज को करने के लिए मना किया गया होता है उस चीज को करने के लिए यह ज्यादा उत्सुक रहता है।
22. जो लोग ज्यादा भीड़ को देख कर अपने दोनों हाथों को जेब में डाल देते है वो शर्मीले स्वभाव के होते है।

23. ज़ब भी कोई व्यक्ति बातचीत के दौरान बार बार अपना सिर हाँ में हिलाता है और जबरदस्ती मुस्कुराने की कोशिश करता है तो इसका मतलब वह आपकी बार सुनकर बोर हो चूका है लेकिन वह आपको ये बता कर नाराज नहीं करना चाहता।
24. नीला रंग दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला रंग है।
25. हमारा दिमाग़ भले ही बहुत तेज हो लेकिन ये मल्टीटास्किंग यानि एक साथ बहुत से काम नहीं कर सकता। उदाहरण के लिए अगर आप गाना सुनते हुए किसी काम को करते है तो आप ध्यान से गाना सुनोगे तो काम को अच्छे से नहीं कर पाओगे और अगर काम को अच्छे से करोगे तो गाना अच्छे से नहीं सुन पाओगे।
26. मनोविज्ञान के अनुसार आप खुद से ज्यादा दूसरों के ऊपर खर्चा करके खुदको ज्यादा ख़ुश महसूस करते हो।
27. दूसरों को जम्हाई (Yawn) लेते हुए देखकर खुद को भी जम्हाई आना एक आम बात है जबकि आपको थकान और नींद भी नहीं लगी होती।

28. हमारा दिमाग़ किसी बोरिंग काम को भी मजेदार बना देता है अगर हम उस काम को करना चाहते हो तो वरना अगर हमारा काम करने का मन नहीं होगा तो बहुत अच्छा काम भी हमें बोरिंग लगेगा।
29. हम जिन भी लोगों के साथ ज्यादा समय बिताते है हम उन्हीं के तरह सोचने लगते है और उनकी आदतें अपनाने लगते है, इसीलिए हमें बुरे लोगों की संगति से बचना चाहिए और सकारात्मक व्यक्तियों के साथ ही ज्यादा समय बिताना चाहिए।
30. एक से अधिक भाषा बोलने वाले लोग ज़ब एक भाषा से दूसरी भाषा में अपने बात को बदलते है तो भाषा के साथ ही उनका हाव भाव, तरीका और पर्सनालिटी भी बदल जाती है।
31. जो लोग ख्यालों में खुद को एक अलग पर्सनालिटी की तरह देखते है और मन ही मन में बात करते रहते है वे दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते है।
32. कोई इंसान कितना भी बुद्धिमान क्यों न हो लेकिन इंसान का दिमाग़ ये याद नहीं रखा सकता की नींद में हमारा सपना कहाँ से शुरू हुआ था।

33. संगीत इंसानों के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है, कोई इंसान जिस तरह के गाने सुनता है वह दुनिया को भी उसी नजरिये से देखना शुरू करता है और व्यक्ति किस प्रकार के गाने सुनता है उससे उस इंसान के व्यक्तित्व का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।
34. ज़ब भी लोग समूह में बैठ कर बात करने लगते है तो बहुत ज्यादा संभावना होती है कि कुछ ही देर में वे किसी ऐसे व्यक्ति कि बुराई करने लगते है जो उस समूह में मौजूद नहीं हो।
35. मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग शर्मीले स्वभाव के होते है वे दिल से ज्यादातर अच्छे होते है और बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा दयालु और विश्वसनीय होते है।












Discussion about this post