यामी की आर्टिकल 370 ने हाल में रिलीज़ हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ की बराबरी कर ली है, दोनो ही फिल्मों का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन लगभग सामान्य ही था। ‘फाइटर‘ के बाद इन दोनो ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में थोड़ी रंगत बढ़ाई है।
Article 370: राजनैतिक गैतिविधियो और बेहतरीन सिनेमैटिक काम को दर्शाते हुए यामी गौतम स्टारर Article 370 शुक्रवार सुबह 23 फरवरी को बड़े परदे पर रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ होते ही फिल्म ने मौजूदा अनुमान से भी बेहतर काम किया और दर्शको को इसकी स्टोरी और प्रेजेंटेशन काफी पसंद आया। हालांकि फर्स्ट डे के फैंटास्टिक कलेक्शन के बाद फिल्म ने वीकेंड्स पर पूरी तरह अपना कब्ज़ा जमा लिया था और फिल्म के मात्र तीन दिन के कलेक्शन ने यामी गौतम और बाकी कलाकारों को तारीफ का हकदार बना दिया
है।
Article 370 का शानदार कलेक्शन
करीब दो हज़ार स्क्रींस पर रिलीज़ हुई Article 370 फिल्म ने सिनेमा लवर्स डे का बेहतरीन इस्तमाल किया और 99 रूपय के टिकट के चलते दुगनी ऑडियंस भी बटोरी। हालांकि असली फायदा रिलीज़ के दूसरे दिन यानी शनिवार को हुआ जब सामान्य रेट्स के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 35% जंप मिला और दूसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपए का और संडे को 10.50 से 11 करोड़ का कलेक्शन किया।
शाहिद की फिल्म के बराबर पहुंची ‘आर्टिकल 370’
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ने पहले वीकेंड में 26.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ‘आर्टिकल 370’ ने पहले वीकेंड में शाहिद की फिल्म की बराबरी कर ली है। फाइनल कलेक्शन सामने आने पर दोनों फिल्मों का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन ऑलमोस्ट नजर आएगा।
Discussion about this post