देश के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं।
देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा हैं और दिल्ली समेत कुछ जगहों पर तो तापमान 50 डिग्री के पार चलाया गया है और इस लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच एक राहत की खबर सामने आयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मॉनसून केरल के तट से टकराएगा। इससे आने वाले दिनों में दक्षिण भारत में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वैसे मध्य भारत और उत्तर भारत को गर्मी से राहत फ़िलहाल कुछ सप्ताह बाद ही मिलेगी।
बुधवार को मौसम विभाग ने यह जानकारी दी की मॉनसून केरल की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही केरल के तट से टकराएगा।
मौसम में सुधार होने का अनुमान
उत्तर और मध्य भारत इस वक़्त भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों के लिए राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार ३० मई से इन राज्यों में लू से राहत मिलेगी और पूर्ववोत्तर के राज्यों में अच्छी बारिश होगी। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम का मिजाज बदले गए और वहां पर भी बारिश होने की संभावना है।
Discussion about this post