तीन दिन पहलेदुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति आज ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। एलन मस्क की संपत्ति में सोमवार को 17.6 अरब डॉलर की सेंध लगने से उनकी अरबपति नंबर वन की कुर्सी छिन गई थी। बुधवार को इनकी संपत्ति से 3 अरब डॉलर और कम हो गए।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क अब 189 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Billionaire List 2024: तीन दिन में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीन बड़े बदलाव हुए। पहले एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस थे। दो दिन पहले इनसे जेफ बेजोस ने इनका अरबपति नंबर वन का ताज छीन लिया। आज जेफ बेजोस को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच अब जेफ बेजोस 196 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरेस्थान पर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट 197 अरब डॉलर के साथ सबसेऊपर हैं। यानी किसी भी अरबपति के पास अब 200 अरब डॉलर का नेटवर्थ नहीं है।
इतनी हो गई थी जेफ बेजोस की नेटवर्थ
अरबपति जेफ बेजोस की संपत्ति में बीते कुछ समय से लगातार उछाल देखने को मिल रहा था और इसका बड़ा असर अब दिखाई दिया है। पहले उन्होंने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा, तो वहीं सोमवार को एलन मस्क को पछाड़ते हुए World Richest Person की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) पर नजर डालें तो Jeff Bezos Net Worth बढ़कर 200 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इस क्लब में एंट्री लेने के साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।
लिस्ट में शामिल दिग्गज अरबपतियों पर नजर
Top-10 Billionaires लिस्ट में शामिल अन्य अरबपतियों पर नजर डालें, तो 179 अरब डॉलर के साथ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) चौथे, जबकि 150 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स (Bill Gates) पांचवें पायदान पर हैं। स्टीव बाल्मर 143 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ छठे और वॉरेन बफे 133 अरब डॉलर के साथ सातवें सबसे अमीर इंसान हैं। अगला नंबर लैरी एलिसन का है, जो 129 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर मौजूद हैं। दुनिया के नौंवे रईस लैरी पेज 122 अरब डॉलर के साथ हैं, जबकि लिस्ट में 10वें पायदान पर 116 अरब डॉलर के साथ सर्ग्रेई ब्रिन का नाम आता है।
Discussion about this post